स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड क्या है? 2024 के बेस्ट स्मॉल कैप फंड

स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड क्या है? 2024 के बेस्ट स्मॉल कैप फंड

हेलो दोस्तों स्वागत है एक और नए पोस्ट में आजके इस पोस्ट में हम आपको स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड क्या है? इसके बारे में जानकारी देने वाले है। म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करते समय लोगोंके मन में बहुत सारे सवाल आते है कोनसे म्यूच्यूअल फंड में निवेश करना चाहिए। म्यूच्यूअल फण्ड के कितने प्रकार होते है? तो आज हम इस पोस्ट में आपके इन्ही सवालोंके जवाब देने वाले है की स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड क्या है और 2024 के बेस्ट स्मॉल कैप फंड के बारे में जानकारी देने वाले है। तो चलिए इसे विस्तार से जानते हैस्मॉल कैप म्यूचुअल फंड क्या है? 2024 के बेस्ट स्मॉल कैप फंड

स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड क्या है

जो फंड अपना पैसा स्मॉल कैप वाली कंपनियों में लगाते हैं उन्हें स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड कहा जाता है। सेबी की गाइडलाइन्स के नुसार इन फंड्स को 80% पैसा स्मॉल कैप वाली कंपनी में ही लगाना ही होता है। म्यूच्यूअल फण्ड हाउस इस फंड्स को स्मॉल कैप केटेगरी में लांच करते है। जिन कंपनी का मार्केट कैप 500 करोड़ या इससे कम होता है उन्हें स्मॉल कैप कंपनी कहा जाता है। स्मॉल कैप कंपनियां बाकी की कंपनियोंके मुकाबले ज्यादा रिस्की होती है परंतु इन कंपनियों ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होती है यही कंपनिया आगे जाकर मल्टीबैगर बनती है।

और पढ़े- Mutual Fund में निवेश के फायदे

स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड कैसे काम करता है?

स्मॉल कैप फंड निवेशकों से पैसे लेकर स्मॉल कैप वाली कंपनियों में निवेश करते है। यह फंड हाई रिस्क और हाई रिटर्न इस आधार पर काम करते है। इन फंड का रिटर्न स्मॉल कैप कंपनियों के मूवमेंट पर आधारित होता है।

मान लो एक स्मॉल कैप फंड है जिसकी टोटल एसेट ₹1000 है। 1000 में से फंड मैनेजर को कम से कम ₹800 स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करना होता है और 20% अन्य कैटेगरी में निवेश करना होता है। इस प्रकार से यह फण्ड काम करते है।

इन फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

1) रिस्क –
स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में अन्य कैटेगरी फंड जैसे मिड कैप और लार्ज कैप की तुलना ज्यादा अस्थिर रहते है। ज्यादा अस्थिरता होने के कारण इनमें रिस्क भी ज्यादा होती है। बुल मार्केट में स्मॉल कैप फण्ड अच्छा रिटर्न देते है परंतु गिरते मार्केट में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन फंड में निवेश से पहले अपनी रिस्क लेने की क्षमता को समजना चाहिए।

2) रिटर्न –
स्मॉल कैप फंड्स में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता होती है। पिछले कुछ साल में देखा गया है कि स्मॉल कैप फंड ने अपने अच्छे रिटर्न से बहुत से निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इस म्यूचुअल फंड में निवेश करके आप अपने रिटर्न्स को एक अलग स्तर पर ले जा सकते है।

3) एक्सपेंस रेशों –
म्यूच्यूअल फण्ड में एक्सपेंस रेश्यो बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। स्मॉल कैप फंड चुनते समय हमे एक्सपेंस रेशों का ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा एक्सपेंस रेश्यो होने के कारण आपका रिटर्न्स कम हो सकता है। सेबी ने इक्विटी एक्सपेंस रेश्यो पर 2.25% की लिमिट लगाई है। इसलिए एक्सपेंस रेश्यो जितना कम होगा उतना ही आपको बढ़िया रिटर्न मिलेगा।

4) लॉन्ग टर्म निवेश –
गिरते हुआ मार्किट में स्मॉल कैप म्यूच्यूअल फंड बहुत ज्यादा रिस्की होते है। गिरते हुए मार्केट में यह फंड सबसे ज्यादा प्रभावित होते है। इसलिए स्मॉल कैप फंड में हमेशा लॉन्ग टर्म निवेश करना चाहिए। कम समय के निवेश के लिए यह अधिक वोलेटाइल हो सकते है। अगर आपको अच्छे रिटर्न्स चाहिए तो आपको स्मॉल कैप फंड में कम से कम 7 से 10 वर्ष के लिए निवेश करना चाहिए।

5) SIP मोड –
इन फंड्स में लम सम निवेश करना रिस्की हो सकता है। इस केटेगरी में लम सम निवेश करना एक गलत साबित हो सकता है। इसलिए स्मॉल कैप फण्ड में SIP निवेश करना अच्छा तरीका माना जाता है। SIP निवेश करने से आपकी Buying cost हमेशा एवरेज होती रहती है।स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड क्या है? 2024 के बेस्ट स्मॉल कैप फंड

 Whatsapp Group 👉  अभी जुड़े
 Telegram Group 👉  अभी जुड़े

बेस्ट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड

निचे 3 वर्षों की सीएजीआर के आधार पर स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड लिस्ट दी है।

Small Cap Mutual Funds CAGR 3Y
Quant Small Cap Fund 49.08
Nippon India Small Cap Fund 44.92
HSBC Small Cap Fund 42.66
HDFC Small Cap Fund 41.15
Tata Small Cap Fund 40.57
Edelweiss Small Cap Fund 40.25
Franklin India Smaller Cos Fund                                             40.11
Canara Rob Small Cap Fund 40.11
ICICI Pru Smallcap Fund 39.74
Kotak Small Cap Fund 39.24

निचे रिटर्न के आधार पर स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड लिस्ट दी है।

Small Cap Mutual Funds Absolute Return (%)
Quant Small Cap Fund 36.95
HDFC Small Cap Fund 36.87
Franklin India Smaller Cos Fund                            33.63
Nippon India Small Cap Fund 33.49
Tata Small Cap Fund 30.15
HSBC Small Cap Fund 27.96
ITI Small Cap Fund 26.76
Edelweiss Small Cap Fund 25.68
DSP Small Cap Fund 25.33
Aditya Birla SL Small Cap Fund 24.53

स्मॉल कैप म्यूच्यूअल फंड के फायदे

  • यह फंड हाई रिटर्न देने के साथ वेल्थ निर्माण करने को गति प्रदान करता है।
  • इस फंड से आपके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में विविधता आती है।
  • इस फंड में कम समय में ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता है।
  • अगर आप रिस्क लेकर ज्यादा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो स्मॉल कैप फंड्स आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

स्मॉल कैप म्यूच्यूअल फंड के नुकसान

  • यह फंड किसी भी उम्र वर्ग के व्यक्ति के लिए उचित नही।
  • स्मॉल कैप म्यूच्यूअल फंड बहुत ज्यादा रिस्की होते है।
  • यह फंड गिरते मार्केट में सबसे ज्यादा गिरते है।

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है की आपको हमारी यह पोस्ट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड क्या है अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को पढ़कर आपको 2024 के बेस्ट स्मॉल कैप फंड के बारे में जानकारी मिलेगी जिससे आप इनमे निवेश कर सकते है और अपनी वेल्थ बना सकते है। इस फण्ड में निवेश करने से आपको ज्यादा रिटर्न मिल सकते है पर इसमें ज्यादा रिस्क भी होता है। अगर आपको हमारी 2024 के बेस्ट स्मॉल कैप फंड यह पोस्ट पसंद आई तो आप इसे अपने दोस्तोंके साथ जरूर शेयर करे और कोई भी डाउट है आप हमें कमेंट करके बता सकते है।स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड क्या है? 2024 के बेस्ट स्मॉल कैप फंड

FAQ (2024 के बेस्ट स्मॉल कैप फंड)

Q) स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड क्या है?

Ans- स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड छोटे कंपनियों में निवेश करते हैं जिनमें ज्यादा वृद्धि और ज्यादा जोखिम की संभावना होती है।

Q) स्मॉल कैप में कितना रिटर्न मिलता है?

Ans- स्मॉल-कैप स्टॉक ज्यादा रिटर्न का वादा करते हैं लेकिन बड़ी-कैप कंपनियों की तुलना में इनमें जोखिम होती हैं, इसलिए इनमे कोई फिक्स रिटर्न नहीं रहता।

Q) कौन सा स्मॉल कैप फंड सबसे अधिक रिटर्न देता है?

Ans- अधिक रिटर्न देने वाले स्मॉल कैप फंड्स की सूची है

  • एडेल्वाइस स्मॉल कैप फंड
  • कनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड
  • UTI स्मॉल कैप फंड
  • TATA स्मॉल कैप फंड
  • SBI स्मॉल कैप फंड

 

Leave a comment

एल्गो ट्रेडिंग की विशेषता Jio Financial का शेयर एक हफ़्ते में चढ़ा 20% लोन कितने प्रकार के होते है महिलाओं यह बिजनेस करने के लिए लोन मिलता है Hindalco Industries Share एक झटके में 12% लुढ़का TATA की इस कंपनी का शेयर चढ़ा 20 प्रतिशत Tata Motors शेयर में निवेश करने से पहले जानें ब्रोकरेज फर्म के टार्गेट प्राइस Paytm का शेयर 761 रुपए से लुढ़ककर आया 438 पर