म्यूचुअल फंड क्या है? Mutual Fund Kya Hai 2024

म्यूचुअल फंड क्या है? Mutual Fund Kya Hai

Hello दोस्तों, स्वागत है आप सभी का हमारे ब्लॉग पोस्ट में। इस लेख में हम म्यूचुअल फंड क्या है? इस बारे मे विस्तार से जानेंगे साथ ही म्यूच्यूअल फंड्स के कितने प्रकार के होते है? और Mutual Fund में निवेश कैसे करे? इस बारे मे जानकारी देंगे। तो चलिए शुरू करते है म्यूचुअल फंड क्या है?

म्यूचुअल फंड क्या है? Mutual Fund Kya Hai

म्यूचुअल फंड क्या है?

Mutual Fund का मतलब एक प्रकार का सामूहिक इन्वेस्टमेंट होती है जिसमे बहुत से निवेशकों के पैसों से एक फंड बना होता है। इस फंड को एक फंड मैनेजर के द्वारा मैनेज किया जाता है, इस फंड के पैसे को बॉन्ड, शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्ट करते है। हर एक इन्वेस्टर को उसके पैसे के लिए यूनिट दिए जाते दिए जाते है। इस यूनिट को NAV कहते है। ज्यादा लाभ कमाने के लिए और रिस्क को काम करने के लिए इस फंड के पैसों को एक जगह इन्वेस्ट ना करके अलग-अलग जगह इन्वेस्ट किया जाता है।

फंड मैनेजर के द्वारा इसमे होने वाले प्रॉफिट और लॉस का हिसाब रखा जाता है और उसी हिसाब से निवेशकों में बाटा जाता है। हर एक म्यूच्यूअल फंड को भारत सरकार की संस्था SEBI के अंतर्गत रजिस्टर्ड किया जाता है। जिन लोगोंको शेयर मार्केट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती वह लोग उनके लिए म्यूच्यूअल फण्ड एक अच्छा आप्शन है।

म्यूचुअल फंड के प्रकार Types Of Mutual Fund 

ऊपर आपको Mutual Fund Kya Hai यह तो समज आया ही होगा तो अब हम Mutual Fund के प्रकार को जानते है। म्यूच्यूअल फंड्स को 2 प्रकार में बांट सकते है।
1) संरचना के आधार पर Mutual Fund के प्रकार
2) Asset के आधार पर Mutual फंड के प्रकार

संरचना के आधार पर –

1) Open Ended Fund
Open Ended Mutual Fund में निवेशक कभी भी निवेश कर सकता है और पैसों को निकाल सकता है इसका कोई निश्चित समय नहीं है। यह फंड को निवेशकों से ज्यादा पसंद किया जाता है।

2) Close Ended Fund
इस प्रकार के म्यूच्यूअल फंड में योजनाओं का समय निर्धारित होता है। एक इन्वेस्टर केवल प्रारंभिक समय के दौरान निवेश कर सकता है जिसे New Fund Offer या NFO कहा जाता है।

3) Interval Funds
इस प्रकार के फण्ड में ओपन एंडेड फंड और क्लोज एंडेड फंड दोनों की सुविधा होती है। यह निवेशकों को पूर्व निर्धारित अंतराल पर फंड्स में ट्रेडिंग करने की अनुमति देता है।म्यूचुअल फंड क्या है? Mutual Fund Kya Hai

Asset के आधार पर –

1) Debt Fund
इस फंड में निवेशको रिस्क बहुत कम होती है। इस म्यूच्यूअल फंड में फिक्स रिटर्न मिलता है अगर आप स्थिर इनकम चाहते हैं तो आप इस फंड में निवेश कर सकते है।

2) Liquid Mutual Fund
यह फंड Short Term Date Instrument जैसे कि ट्रेजरी बिल आदि में निवेश करते है जिससे निवेशकों को कम से कम समय में अधिक मुनाफा मिलता है। इस से होने वाली इनकम में उतार-चढ़ाव होता रहता है क्योंकि यह बाजार में चल रहे ब्याज दरों से सीधे संबंधित होते है।

3) Equity Fund
अगर आपको ज्यादा समय के लिए लाभ करना है तो इक्विटी फंड एक सही माद्यम है। Equity Fund का मुख्य उद्देश्य मध्यम से लंबी अवधि में पूंजी की वृद्धि करना है। इस प्रकार के फंड में ज्यादा जोखिम शामिल होती है पर इनसे होने वाला मुनाफा अधिक होता है।

4) Balanced Mutual Fund
इस फंड की स्कीम में इक्विटी फंड और Debt फंड दोनोंका फायदा मिलता है। इस म्यूच्यूअल फंड में जमा किये गए फंड को इक्विटी और Debt फंड दोनों जगहों पर निवेश करते है। यह फण्ड नियमित आय प्रदान करना है। शेयर बाजारों में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण ही यह फंड प्रभावित होते हैं।

 Whatsapp Group 👉  अभी जुड़े
 Telegram Group 👉  अभी जुड़े

म्यूचुअल फंड का इतिहास

भारत में म्यूचुअल फंड को 1963 में भारतीय रिजर्व बैंक और भारत सरकार की पहल पर यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (UTI) का गठन हुआ था। छोटे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए और उन्हें शेयर बाजार से सम्बंधित जानकरी देना इसका मुख्य था। सरकार ने 1990 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और संस्थानों को Mutual Fund स्थापित करने की मंजूरी दी।

SEBI म्यूच्यूअल फंड के निवेशकों के हित की रक्षा के लिए अलग-अलग रूल्स बनाती है और म्यूचुअल फंड को नियंत्रित करती है। SEBI ने 1993 में Mutual Fund के लिए नियम अधिसूचित किया था। इसके बाद 1987 से इसका दूसरा चरण शुरू होता है। इस चरण में बहुत से बैंको को Mutual Funds बनाने का मौका मिला।

SBI ने पहला NONUTI म्यूच्यूअल फंड स्थापित किया था। म्यूच्यूअल फंड का दूसरा चरण 1993 में खत्म हुआ इस चरण में म्यूचुअल फंड के लिए निवेशकों में काफी उत्साह देखने को मिला।

इसका तीसरा चरण 1993 से 2003 तक चला था, इस चरण में private sector funds को मंजूरी मिल। और इसी चरण में निवेशकों को म्यूच्यूअल फण्ड के ज्यादा पर्याय मिले।

चौथा चरण 2003 में शुरू हुआ है जो आज भी चल रहा है। 2003 में UTI को दो अलग भागो में बाटा गया SUUTI और UTI mutual fund दोनों SEBI के नियम के अनुसार काम करते थे।

Mutual Fund में निवेश कैसे करे?

म्यूच्यूअल फंड में निवेश करने के लिए आपको कई सारे Android App मिल जायेंगे जिन्हे यूज़ करके हम आसानी से Mutual Fund में निवेश शुरू कर सकते है। जैसे की Groww, InvesTap, Angel one।म्यूचुअल फंड क्या है? Mutual Fund Kya Hai

सही म्यूचुअल फंड को कैसे चुने? How To Choose Mutual Fund

इसमें आप अपने रिस्क लेने की क्षमता के आधार पर म्यूचुअल फंड को चुन सकते है जैसे की –

  • अगर आप पने पैसे पर थोड़ा बहुत रिस्क लेना चाहते है, और आप फिक्स्ड डिपॉजिट से अच्छा रिटर्न कमाना चाहते है, तो आप इक्विटी फंड के ब्लूचिप फंड में निवेश कर सकते है।
    इस म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो में ब्लूचिप कंपनियों को शामिल करते है, जो लम्बे समय में 10 से 20% तक का रिटर्न दे सकती है।
  • अगर आप थोडा रिस्क लेकर अच्छा मुनाफा कमाना चाहते है तो आप इक्विटी फंड के मिडकैप फंड में निवेश कर सकते है। जिससे आप लम्बे समय में ब्लूचिप फंड से ज्यादा रिटर्न कमा सकते है।
  • और अगर आपकी उम्र काम है तथा आप रिस्क ले सकते है तो आप इक्विटी फंड के स्मालकैप फंड में निवेश कर सकते है। इस पोर्टफोलियो में छोटी तथा ग्रोथ कंपनियों को शामिल करते है, जो लम्बे समय में आपको 20 से 30% तक का रिटर्न दे सकते है |

FAQ- (म्यूचुअल फंड क्या है)

Q) Mutual Fund में निवेश का क्या फायदा है?

Ans- Mutual Fund में आप कम से कम अमाउंट से भी SIP के जरिये निवेश शुरु कर सकते है। म्यूच्यूअल फंड मेजोखिम कम होती है और लम्बी अवधि में बेहतर रिटर्न मिलता है।

Q) म्यूच्यूअल फंड को कौन रेगुलेट करता है?

Ans- सभी म्यूच्यूअल फंड को SEBI के जरिए रेगुलेट किया जाता है। म्यूच्यूअल फंड के लिए सभी नियम SEBI बनाती है।

Q) म्यूच्यूअल फण्ड से कितना प्रतिशत रिटर्न मिलता है?

Ans- अगर आप Mutual Fund में लम्बे समय तक निवेश करते है तो आपको 15 से 20% तक रिटर्न मिल सकता है।

Q) Mutual Fund में निवेश कब करना चाहिए?

Ans- Mutual Fund में कोई भी फिक्स रिटर्न नहीं मिलता यह हमेशा बाजार के उतार–चढाव पर निर्भर करता है, इसलिए आप म्यूच्यूअल फंड में कभी भी निवेश शुरू क्र सकते है।

निष्कर्ष (म्यूचुअल फंड क्या है)

दोस्तों हमने इस पोस्ट में म्यूचुअल फंड क्या है और म्यूच्यूअल फण्ड के बारे में हर प्रकार की जानकारी देने की कोशिश की है। जिससे आपको म्यूच्यूअल फंड में निवेश करने में सहायता मिलेगी। अगर फिर भी आपके मन में कोई डाउट रह जाता है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको हमारी यह पोस्टMutual Fund Kya Hai अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरुर करे।

 

Leave a comment

एल्गो ट्रेडिंग की विशेषता Jio Financial का शेयर एक हफ़्ते में चढ़ा 20% लोन कितने प्रकार के होते है महिलाओं यह बिजनेस करने के लिए लोन मिलता है Hindalco Industries Share एक झटके में 12% लुढ़का TATA की इस कंपनी का शेयर चढ़ा 20 प्रतिशत Tata Motors शेयर में निवेश करने से पहले जानें ब्रोकरेज फर्म के टार्गेट प्राइस Paytm का शेयर 761 रुपए से लुढ़ककर आया 438 पर