Tweezer Top Candlestick Pattern In Hindi

Tweezer Top Candlestick Pattern In Hindi

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और नए पोस्ट में आजके इस पोस्ट में हम Tweezer Top Candlestick Pattern के बारे में जानकारी देने वाले है। जब आप शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते है तो आपने कई तरह के चार्ट पैटर्न के बारे में सुना होगा। चार्ट पर कई तरह की कैंडलस्टिक पैटर्न देखने को मिलते है। अगर हमे शेयर मार्केट में एक सफल ट्रेडर बनना है तो हमें किसी एक चार्ट पैटर्न को अच्छे से समझना होगा उसकी बैक टेस्टिंग और फोरवोर्ड टेस्टिंग करनी होगी।

तो आजके इस पोस्ट में हम Tweezer Top Candlestick Pattern को समझने वाले है। जब आप ट्रेड करते हो तो सबसे पहले कैंडलस्टिक पैटर्न से ही सबसे पहले ट्रेड तो मिलता है कैंडलस्टिक पैटर्न से लिए ट्रेड एक अच्छा प्रॉफिट देता है जिसकी एक्यूरेसी लगभग 70 से 80% तक की होती है। इसलिए हमें ऑप्शन ट्रेडिंग करते समय हमे Candlestick Pattern को सीखना होगा।Tweezer Top Candlestick Pattern In Hindi

Tweezer Top Candlestick Pattern क्या है

जब हम शेयर मार्केट में हम ट्रेडिंग करना है तो हमे अलग अलग चीजों को सीखना होता है जैसे की ऑप्शन चैन, चार्ट रीडिंग, चार्ट पैटर्न और कैंडलस्टिक पैटर्न। आज हम Tweezer Top Candlestick Pattern के बेसिक्स को समझते है इस पैटर्न का उपयोग करके बड़े बड़े ट्रेडर ट्रेड करते है। ऐसी बहुत सारे कैंडलस्टिक पैटर्न है जिनका उपयोग करके हम ट्रेडिंग कर सकते है।

ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न कैसे बनता है?

ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न लगभग 12 तरीके के अलग अलग फॉर्मेट में बनता है। इस पैटर्न में कैंडल्स में टॉप लेवल सबका सैम रहता है। जब चार्ट पर ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न बनता है तब जो पहली कैंडल होती है वह लॉन्ग बुलिश या कोई भी सिंगल बुलिश कैंडल हो सकती है। और जो दूसरी कैंडल होती है वह लॉन्ग बीयरिश या कोई भी बीयरिश कैंडल हो सकती है।

दूसरी कैंडल, पहली कैंडल के क्लोजिंग प्राइस के बराबर या उसके ऊपर कहीं पर भी ओपन हो सकती है। और दूसरी कैंडल, पहली कैंडल के बराबर हाई बनाती है या उससे थोड़ा कम मानलो की पहली कैंडल ने 100 रूपये का हाई बनाया तो दूसरी कैंडल भी 100 रूपये का हाई बनाएगी या उससे थोड़ा कम बना सकती है।

और पढ़े – 2024 में बढ़ने वाले टॉप 5 सेक्टर

और पढ़े – Technical Analysis क्या है 

Tweezer Top Candlestick Pattern की विशेषताएं

ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न की कुछ विशेषताएं होती है जैसे की-

  • ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न है।
  • मार्केट में जो Upper Trends चल रहा है, वह समाप्त होकर अब मार्केट का ट्रैंड रिवर्स होगा यानि मार्केट अब Down Trends में जायेगा।
  • ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न को हम डेली चार्ट, 5 मिनिट चार्ट और 15 मिनिट चार्ट पर भी देख सकते है।
  • ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न का सेटअप हमेंशा चार्ट के टॉप पर बनता है।
  • ट्वीज़र कैंडलस्टिक पैटर्न हमेश दो कैंडल मिलके बनता है।

ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न में एंट्री कहा करनी है?

जब भी किसी पैटर्न को देखकर ट्रेड करते है तो आपको यह पता होना चाहिए की कहा पर एंट्री लेना है। हम आपको ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न में कहा पर एंट्री लेना है इसके बारे में बताने वाले है। इस पैटर्न में एंट्री लेना बहुत ही आसान है। ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न में एंट्री लेते समय निचे बताए गए बातो का ध्यान रखना चाहिए।

  • जब चार्ट पर ट्वीज़र टॉप कैंडल बनती है तो उसकी पहली कैंडल यानि ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न हमेशा दो कैंडल मिलके बनता है तो वह दोनों कैंडल को छोड़ कर उसके पहले की कैंडल को देखना है।
  • जब दूसरी कैंडल, पहले की कैंडल का Low ब्रेक करेगा वही पर हमे एंट्री लेना है।
  • जैसे ही पहले कैंडल का Low ब्रेक होता है हमें एंट्री करना है। Low ब्रेक करने के बाद हमे कोई और कन्फर्मेशन नहीं देखना है।
  • Low ब्रेक होने के बाद इसकि मूवमेंट काफी फ़ास्ट होती है, इसलिए हमे Low ब्रेक होते ही हमें एंट्री ले लेनी है।

इस सेटअप में एंट्री लेना काफी आसान है तो हमे यह सेटअप बनने पर ध्यान देना है।Tweezer Top Candlestick Pattern In Hindi

इस पैटर्न में स्टॉप लॉस कहा लगाना है?

किसीभी सेटअप में स्टॉप लॉस लगाना बहुत जरुरी होता है, अगर हम बिना स्टॉप लॉस के ट्रेड करेंगे तो हमारा पूरा ट्रेड का कैपिटल भी जा सकता है।

ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न में स्टॉप लॉस कहा लगाना है

  • ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न में कैंडल के हाई पर स्टॉप लॉस लगाना होता है या उसके थोड़े ऊपर लगा सकते है।
  • अगर ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न का हाई 20100 है तो आप 20110 से 20120 तक लगा सकते हो।
Whatsapp Group 👉  अभी जुड़े
 Telegram Group 👉  अभी जुड़े

इस पैटर्न में टारगेट कितना मिलता है?

अब हम जानते है की हमे ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न में टारगेट कितना मिलता है?

  • इन कैंडल का हाई और और एंट्री लेवल का अलग है, मानलो अगर दोनों का डेफरन्स 50 पॉइंट्स का है तो हमारा फर्स्ट टारगेट 100 पॉइंट्स का होगा।
  • मतलब हमारा प्रॉफिट 1:2 का मिलता है यह प्रॉफिट काफी अच्छा माना जाता है।

Tweezer Top Candlestick Pattern में ध्यान देने योग्य बाते

इस पैटर्न में दोनों कैंडल का हाई सामान होना चाहिए और पहली कैंडल सिंगल बुलिश तथा दूसरी कोई भी सिंगल बीयरिश कैंडलस्टिक हो सकती है। इन दो कैंडल्स का low price एक समान या ऊपर-नीचे हो सकता है। इसमें प्रॉफिट बुकिंग के लिए तब तक इंतजार करना है। जब तक चार्ट पर कोई ऐसा सिग्नल ना बने जो मार्केट का ट्रेंड बदल सकता है। जैसे ही ट्रैंड बदलने का सिग्नल ददखे तो तुरंत आपको प्रॉफिट बुक करना है।

Tweezer Top Candlestick Pattern की कंडीशन क्या है?

शेयर मार्केट में जब हम किसी सेटअप को देखकर ऑप्शन ट्रेडिंग करते है तो सेटअप की कुछ कंडीशन होती है उनको हमे फॉलो करना होता है। इस पैटर्न की भी कुछ कंडीशन है, जब Tweezer Top Candlestick Pattern बनने के बाद इस यह कंडीशन को पूरी होती है तभी हम ट्रेड कर सकते है अन्यथा हमारा सेटअप नहीं बना तो हम ट्रेड नहीं करेंगे।Tweezer Top Candlestick Pattern In Hindi

तो चलिए देखते है Tweezer Top Candlestick Pattern की कंडीशन क्या है इसे समझते है।

  • इस पैटर्न की पहली कैंडल ग्रीन होनी चाहिए, और दूसरी कैंडल रेड होनी चाहिए।
  • रेड कैंडल का हाई, ग्रीन कैंडल के हाई से ऊपर नहीं जाना चाहिए।
  • यह पैटर्न चार्ट पर ऊपर की और होना चाहिए और यह कैंडलस्टिक पैटर्न चार्ट के टॉप पर बनना चाहिए।
  • इसके लिए अपट्रेंड में कम से कम 8 से 10 कैंडल बननी चाहिए, उसके बाद Tweezer Top Candlestick Pattern बनना चहिए तभी हमारा सेटअप बनेगा।
  • अपट्रेंड के बीच में 1 या 2 कैंडल रेड होगी तो चलेगा लेकिन रेड कैंडल बड़ी नहीं होनी चाहिए की 2 या 3 ग्रीन कैंडल को कवर कर दे।
  • Tweezer Top Candle बनने के बाद तीन कैंडल तक ट्वीज़र टॉप कैंडल का Low ब्रेक नहीं होता तो हमे ट्रेड नहीं करना है।

ऊपर बताई गई कोई भी एक कंडीशन को फुलफिल नहीं करता तब भी हम ट्रेड नहीं करना है।

निष्कर्ष

दोस्तों हमे उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Tweezer Top Candlestick Pattern पसंद आई होगी। इस पोस्ट को पढ़कर आपको इस कैंडल स्टिक पैटर्न के बारे में सारे डाउट क्लियर हो गए होंगे। इसमें हमने आपको कहा पर एंट्री करनी है कहा पर स्टॉपलॉस लगाना है इस बारे में बताया है। अगर आपको हमारी यह पोस्ट Tweezer Top Candlestick Pattern अछि लगी है तो आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और अगर कोई डाउट है तो हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

FAQ

Q) Tweezer Top Candlestick Pattern में प्रॉफिट कितना होता है?

Ans- ट्रेडिंग में हर एक कैंडलस्टिक पैटर्न का प्रॉफिट रेश्यो अलग अलग है, लेकिन ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न में प्रॉफिट रेश्यो 1:2 होता है अगर आपका स्टॉप लॉस 50 पॉइंट का है तो आपको 100 पॉइंट तक का टारगेट आसानी से मिल सकता है।

Q) ट्वीजर टॉप कैंडलस्टिक कोनसा पैटर्न है?

Ans- Tweezer Top Candlestick Pattern एक बियरिश पैटर्न है।

 

Leave a comment

एल्गो ट्रेडिंग की विशेषता Jio Financial का शेयर एक हफ़्ते में चढ़ा 20% लोन कितने प्रकार के होते है महिलाओं यह बिजनेस करने के लिए लोन मिलता है Hindalco Industries Share एक झटके में 12% लुढ़का TATA की इस कंपनी का शेयर चढ़ा 20 प्रतिशत Tata Motors शेयर में निवेश करने से पहले जानें ब्रोकरेज फर्म के टार्गेट प्राइस Paytm का शेयर 761 रुपए से लुढ़ककर आया 438 पर